अग्निशमन अधिकारी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 23 Nov, 2024
- 198
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज। हाल ही में झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शिशु वार्ड (एसएनसीयू) में आग लगने से करीब दर्जनभर नवजात बच्चों की मौत के बाद अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इस घटना को लेकर महराजगंज में भी सुरक्षा उपायों का जायजा लिया गया।
अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने आज जिला महिला अस्पताल का दौरा किया और यहां की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से आईसीयू और एनआईसीयू का निरीक्षण किया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के सभी उपाय प्रभावी रूप से लागू हैं।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले झांसी में शिशु वार्ड में लगी भीषण आग में करीब दर्जनभर नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। आग इतनी भयावह थी कि चाइल्ड वार्ड की खिड़की तोड़कर शवों को निकाला गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और सेना का दमकल वाहन भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस घटना को लेकर महराजगंज में जिलाधिकारी के निर्देश पर सुरक्षा का जायजा लिया गया।
अस्पताल में इस निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव सहित अस्पताल के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के जवान भी मौजूद रहे। अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो सके।

